गरियाबंद में नक्सलियों के डंप किए 21 लाख रुपये बरामद, दो सरेंडर कैडर सहित आरक्षक गिरफ्तार

काले बैग में टिफिन के भीतर रखे मिले 500-500 के नोट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम ने मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजाडेरा के पहाड़ी इलाके में कार्रवाई करते हुए 21 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में दो सरेंडर महिला नक्सली कैडर और जिला पुलिस बल के एक नव आरक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद रकम नक्सलियों द्वारा जंगल में डंप कर रखी गई थी।

पुलिस को 31 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि राजाडेरा के जंगल क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना पर जिला पुलिस गरियाबंद की स्पेशल टीम को राजाडेरा जंगल की ओर रवाना किया गया। टीम ने ग्राम राजाडेरा के समीप पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा, जो अपने साथ काले रंग का बैग लेकर जा रहे थे।

टिफिन के भीतर मिले 500-500 के नोट

पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान दो सरेंडर महिला नक्सली कैडर और गरियाबंद जिला पुलिस के एक नव आरक्षक के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास मौजूद काले बैग की तलाशी ली तो उसके भीतर रखे टिफिन से 500-500 रुपये के नोटों की कुल 21 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सरेंडर नक्सलियों द्वारा प्रतिबंधित नक्सली गतिविधियों और विचारधारा के क्रियान्वयन के लिए अवैध रूप से वसूली गई रकम के उपयोग एवं उसे अपने कब्जे में रखने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं।

मामले में थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 136/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 61(2) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

छुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार; घेराबंदी कर पकड़ा, चोरी की बाइक भी बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल