पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: हफ्ते भर में दूसरी बार इतने बढ़े दाम, बढ़ती कीमतों से लोगों की जेब पर असर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक महंगाई का असर दिखाई देने लगा है। रायपुर, गरियाबंद समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली और अफवाहों के चलते कई जगह लंबी कतारें भी लग गई थीं।

जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। यानी केवल चार दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ने से आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है।

राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 104.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 97.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कीमत बढ़ने की खबर के बाद कई जगह लोगों ने जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया था। कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने और पंप बंद होने जैसी स्थिति भी बनी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

ईंधन महंगा होने का असर दिख रहा

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। सरकार ने लंबे समय तक घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर बनाए रखा, लेकिन बढ़ते दबाव के चलते 15 मई को पहली बढ़ोतरी करनी पड़ी। अब पांचवें दिन फिर दाम बढ़ने से महंगाई पर और दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ईंधन महंगा होने का असर अब रोजमर्रा के जरूरत की समानों पर भी दिख रहा है। खाने के तेल सहित अन्य सामानों के दाम बढ़ गए है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में परिवहन, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा झटका, 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी; आने वाले दिनों में और महंगे हो सकते हैं ईंधन के दाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button