‘वीरांगना शौर्य उत्सव 2026’ का भव्य आगाज; पहले दिन 57 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, आज भी जारी रहेंगे ऑडिशन

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा आयोजित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की आगामी 19 नवंबर को मनाई जाने वाली जयंती के विशेष उपलक्ष्य में जिला प्रशासन रायपुर के तत्वावधान में तथा कला केंद्र रायपुर के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वीरांगना शौर्य उत्सव 2026’ के ऑडिशन का आज 15 नवंबर को शानदार आगाज हुआ।

यह संपूर्ण आयोजन विशेष रूप से बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को समर्पित है, जिसका मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के शौर्य को नमन करना तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र में उभरती महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस दो दिवसीय ऑडिशन के पहले दिन प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह व रुझान देखने को मिला।

इस महोत्सव के अंतर्गत गायन (सिंगिंग), नृत्य (डांसिंग), गिटार, कीबोर्ड, तबला, मेहंदी, ड्राइंग और रंगोली सहित अनेकों रचनात्मक विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। 15 एवं 16 नवंबर को होने वाले इन ऑडिशन के पहले दिन आज कुल 57 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिन्होंने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से निर्णायकों और दर्शकों का मन मोह लिया।

16 नवंबर को भी जारी रहेंगे ऑडिशन

15 नवंबर को संपन्न हुई प्रतियोगिताओं व रजिस्ट्रेशन में सभी विधाओं में 57 लोगों ने भागीदारी की है।आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि ऑडिशन का दूसरा चरण कल 16 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निरंतर जारी रहेगा। शहर की सभी विधाओं में रुचि रखने वाली बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनें।

उल्लेखनीय है कि कला केंद्र रायपुर शहर में कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है और जिला प्रशासन के इस विशेष आयोजन के माध्यम से स्थानीय महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इस नंबर पर संपर्क करें- 9109029034,9669039034

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जिला स्तरीय युवा उत्सव में बिखरे छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के रंग, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, इन्होंने बनाया स्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल