एकता की दौड़ में गरियाबंद पुलिस ने दिया भाईचारे और स्वस्थ जीवन का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ दौड़ में निभाई सहभागिता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित इस दौड़ के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता, भाईचारे और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने के साथ ही स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

पुलिस लाइन गरियाबंद से आयोजित एकता दौड़ में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने एकजुट होकर दौड़ लगाते हुए सामाजिक एकता, अनुशासन और आपसी सहयोग का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि सामूहिक प्रयास, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना से ही एक मजबूत, सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्योत्सव 2026: गरियाबंद में मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथि तय, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल