हरेली के दिन युवक ने खेत में लगाई फांसी, परिवार का था इकलौता बेटा, मातम में बदली त्योहार की खुशियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में हरेली तिहार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक युवक का शव खेत में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
हरेली की पूजा करने निकला था खेत
जानकारी के अनुसार ग्राम भाठीगढ़ निवासी एवन साय धुरवा बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार हरेली तिहार की पूजा करने के लिए अपने खेत पहुंचा था। इस बीच उसका शव खेत में स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। कुछ समय बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के इकलौते बेटे की इस तरह मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हंसमुख और मिलनसार था एवन
ग्रामीणों के अनुसार एवन साय धुरवा मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का युवक था। उसके इस कदम से गांव वाले भी हैरान हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसी क्या वजह रही, जिसके चलते उसने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठा लिया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल एवन साय के आत्महत्या करने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप, देर रात से लापता था युवक, सुबह मिली लाश











