द्वितीय आयुर्वेद शिविर खडमा मे संपन्न कुल 287 मरीजो का हुआ इलाज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)छुरा  :- ब्लॉक स्तरीय द्वितीय आयुर्वेद शिविर ग्राम पंचायत खड़मा मे संपन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री प्रेमराम कवर सरपंच ने आयुर्वेद विभाग के द्वारा किये जा रहे प्रयासों का मुक्त कंठ से तारीफ कर कोरोना काल मे चिकित्सकों के समर्पण की सराहना की साथ ही लोगो से आयुर्वेद पद्धति से इलाज करवाने की अपील की. इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री अवध राम साहू ने ग्राम के डॉ विनोद ठाकुर के प्रयासों की सराहना किया,साथ ही ग्राम के पंच श्री गौकरण घृतलहरे जी ने आयुर्वेद औषधालय से ग्रामीण जानो को हो रहे लाभ के बारे मे बताया इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ विनोद ठाकुर ने विभाग के द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के बारे मेरे विस्तार से बताया.

शिविर मे डॉ ऐश्वर्य साहु शल्य चिकित्सक रानीपरतेवा, डॉ प्रीति साहू, डॉ बाकची होम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ शिखा कोरेती नेचरोपैथी चिकित्सक, द्वारिका गोयल, श्यामाचारण दीवान,रूपसिंग नेताम(फार्मासिस्ट ), शरद सिन्हा, धनेश, संतोष (औषधालय सेवक )ने अपनी सेवा प्रदान की, शिविर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़मा के कर्मचारियों द्वारा ब्लड शुगर जाँच की सुविधा भी उपलब्ध करवाया गया शिविर के बीच मे डॉ निकिता ध्रुव जिला आयुर्वेद अधिकारी को पाकर सभी कर्मचारी उत्साहीत होकर उनका अभिवादन किये, आयुर्वेद शिविर मे कुल 287 मरीजों का इलाज किया गया जिसमे वातरोग, उदर रोग, चर्मरोग, ह्रदयरोग, मूत्र रोग, आदि शामिल है शिविर मे सुदूर वनाचाल कोसमी नवागाव, गाडघाट, से भी मरीज अपना इलाज करवाने पहुचे।

शिविर को सफल बनाने मे गाँव के जुझारू जनप्रतिनिधि श्री अवध साहू जी, सरपंच श्री प्रेमराम कवर, तिलेन्द्र साहू उपसरपंच, गौकरण घृतलाहरे, त्रिलोचन साहू, देवाजी सोनी, फुलेश्वर ध्रुव, शंकर साहनी, राजाराम साहू, जगत साहू, खिलावन साहू का विशेष सहयोग रहा ll

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल