किसानों को राहत: पीओएस मशीन से मिल रहा उर्वरक, इन किसानों को दिया जा रहा प्राथमिकता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खरीफ सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में किसानों के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा समिति स्तर पर उर्वरकों का वितरण वैज्ञानिकों की अनुशंसित मात्रा के अनुसार किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक खाद उपलब्ध हो सके।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले की समितियों में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से वितरण किया जा रहा है। वहीं निजी विक्रेताओं को भी किसानवार, रकबावार एवं आधार नंबर के साथ उर्वरक वितरण का रिकॉर्ड रजिस्टर में संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग ने बताया कि उर्वरक वितरण में लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि छोटे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को पारंपरिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में एन.पी.के., सुपर फास्फेट, नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी. के उपयोग के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत कम होने के साथ फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में भी सुधार संभव है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उर्वरकों का वितरण केवल पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही किया जाएगा, जिससे वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

सावधान किसान! खाद के नाम पर चल रहा ठगी का खेल, नकली रसीद देकर किसानों से वसूल रहे पैसे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button