गरियाबंद जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :– एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त 11 पदों पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 10 पद शामिल हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी वरूण नागेश ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र झोलाराव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बाजीपदर, डेण्डूपदर-2, कुहीमाल, मुनगापदर, मांझीपारा, गवरमुंड़, पथर्री, खजरायन, खोलापारा, डोंगरीपारा के लिए एक-एक आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती की जाएगी।

पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक पात्र महिलाओं से 5 नवम्बर 2026 से 21 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदिकाएं ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण अथवा पूर्ववर्ती 11वीं बोर्ड निर्धारित की गई है। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियुक्ति के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम अथवा नगरीय क्षेत्र के उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जहां आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं निर्धारित अंतिम तिथि 21 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य,  नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल