पेड़ पर लटकते मिली युवक की सड़ी-गली लाश, 20 दिन से था लापता, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नीम के पेड़ पर फांसी से लटकती हुई लाश सड़ी-गली हालत में मिली है। मृतक की पहचान चेतन प्रसाद चंद्रा (44 वर्ष) के रूप में हुई है। वह 20 दिनों से लापता था। सक्ती जिले के मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुर बड़े रबेली के रहने वाले चेतन प्रसाद चंद्रा 14 जून को सुबह 5 बजे घर से मॉर्निंग वॉक में जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वो घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मालखरौदा थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी।
मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने के लिए गए, तो उन्हें तेज बदबू आई। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्हें खेत किनारे नीम के पेड़ पर सड़ी-गली लाश लटकती हुई मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और शिनाख्त में जुटी। पुलिस ने लापता चेतन प्रसाद के परिजनों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद उन्होंने उसकी पहचान चेतन के रूप में की।
लाश बुरी तरह से सड़ गई थी, इसलिए परिजनों ने भी कपड़ों से मृतक की पहचान की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक ने जो लुंगी पहनी हुई थी, उसी से फांसी लगाई। परिजनों ने कहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

पेड़ पर लटके मिला युवक की शव : जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button