ब्रेकिंग: शिक्षक की सिर कुचलकर हत्या, महानदी किनारे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महानदी किनारे एक शिक्षक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शिक्षक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उनकी हत्या की आशंका है। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है।

किसान नेता के भतीजे थे मृतक शिक्षक

मृतक की पहचान शिवकुमार चंद्राकर

मृतक की पहचान शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई है, जो शासकीय विद्यालय कुम्हारी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे डंगनिया (चंपारण) के निवासी बताए जा रहे हैं। शिवकुमार चंद्राकर किसान नेता रुपन चंद्राकर के भतीजे थे। उनका शव महानदी के तट पर बनचरौदा के पास खून से लथपथ अवस्था में मिला।

सिर पर भारी चीज से वार की आशंका

प्रारंभिक जांच में शिक्षक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई। घटनास्थल पर बाइक मिलने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम पहुंची

सूचना मिलने के बाद आरंग थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। रायपुर से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिससे हत्या की परिस्थितियों और संदिग्धों तक पहुंचने में मदद मिल सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: महानदी पुल पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश, गला रेतकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button