नवापारा ब्रेकिंग: महानदी पुल पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश, गला रेतकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बुधवार सुबह महानदी पुल पर एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुल पर खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मगरलोड थाना अंतर्गत करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नारी-खट्टी स्थित महानदी पुल के पास बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने युवक के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर कुरूद और करेली बड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नीरज उर्फ राजा साहू (27 वर्ष) पिता खुमान साहू निवासी कुंडेल (मेघा) के रूप में हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। जांच टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों दहशत और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह खबर अपडेट किया जा रहा है…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पारागांव महानदी किनारे मिली महिला की लाश, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, चरित्र शंका में मारकर फेंका शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button