झाड़ियों में बेसुध मिली अर्धनग्न युवती, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका; मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 26 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न एवं बेसुध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार साक्ष्य जुटा रही है। मामला बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई की शाम करीब 5.30 बजे बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के समीप तेज बारिश के दौरान राहगीरों ने झाड़ियों में युवती को अचेत अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसे सखी सेंटर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि युवती अंतागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह लंबे समय से बेघर होकर भीख मांगकर जीवनयापन कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह लिफ्ट लेकर कांकेर की ओर से बालोद पहुंची थी।
पुलिस के मुताबिक युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है, इसलिए वह घटना का स्पष्ट विवरण नहीं दे पा रही है। उसके उपलब्ध बयान और अन्य प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन डंप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि उपलब्ध बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (ठछै) की धारा 70(1) और 140(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, तीनों गिरफ्तार











