महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, तीनों गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 48 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर लौट रही महिला को तीन युवकों ने जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बलरामपुर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता शनिवार शाम खेत की जुताई का भुगतान कर पैदल अपने घर लौट रही थी। रास्ते में शराब के नशे में मिले तीन युवकों ने उसे जबरन सड़क किनारे एक खेत में ले जाकर उसकी साड़ी से हाथ-पैर बांध दिए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार तथा कानूनी प्रक्रिया शुरू कराई।

पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली, क्योंकि वे उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुलसीदास साहू, चरकू साहू और राजकुमार खेरवार के रूप में हुई है। तीनों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भाई के सामने बहन से गैंगरेप, जंगल में भाई को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी हिरासत में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button