भाई के सामने बहन से गैंगरेप, जंगल में भाई को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी हिरासत में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। 19 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, तभी जंगल में तीन युवकों ने उसे अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने पहले भाई को बंधक बनाया और फिर उसके सामने ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही जंगल का है।
जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पूछताछ के बहाने धमकाते हुए जंगल की ओर ले गए।
भाई को बांधा, युवती से किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने पहले उसके फुफेरे भाई के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके सामने ही युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवती लगातार छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
फोन कर बुलाया तीसरा साथी
आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। दोनों ने अपने एक अन्य साथी को फोन कर मौके पर बुलाया। जंगल पहुंचने के बाद तीसरे युवक ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपियों के जाने के बाद युवती ने किसी तरह अपने भाई को बंधन से मुक्त कराया। इसके बाद दोनों सीधे वाड्रफनगर चौकी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
3 आरोपी हिरासत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। युवती और उसके भाई ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने पीड़िता एवं आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए तीनों युवक कोटराही गांव के निवासी हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
पति के सामने महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर पति की बेरहमी से पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार











