घर में फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब परिजनों की नजर कमरे के अंदर पड़ी तो विवाहिता साड़ी के फंदे से झूल रही थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मनवा निवासी गंगोत्री पटेल (30 वर्ष) पति महेश पटेल शनिवार रात घर का कामकाज निपटाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। रविवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो गंगोत्री की लाश फंदे पर लटकती मिली। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
कमरे में फंदे पर झूलती मिली युवती की लाश, गांव में पसरा मातम, खेत से लौटे परिजनों के उड़े होश











