जमीन का फर्जी तरीके से रजिस्ट्री : आरोपी भेजा गया जेल, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर जमीन अपने नाम कराने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार नवापारा द्वारा माननीय न्यायालय रायपुर में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर अपने नाम कराने वाले लखेश्वर साहू शांति चौक किसान पारा नवापारा के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत किया गया था।
जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा परिवाद जांच पर आरोपी लखेश्वर साहू के विरुद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पाए जाने पर धारा 156 (3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत पंजीबद्ध करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस दौरान आरोपी लाकेश्वर साहू पिता डेरहाराम साहू (59 वर्ष) शांति चौक किसान पारा गोबरा नवापारा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री कराते समय कलिंदरी बाई एवं उसके बच्चों को नाबालिग बताकर जमीन की रजिस्ट्री करवाया था, जबकि घटना दिनांक को वे दोनों बालिग थे। इस पर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय रायपुर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल