संदिग्ध हालत में मिली मेडिकल कॉलेज छात्रा की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा मेडिकल कॉलेज में तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार से उनके टर्मिनल एग्जाम शुरू हुए थे। लेकिन जब वह एग्जाम देने नहीं पहुंची, तो परीक्षा के बाद उसके सहपाठी रूम में गए। तब छात्रा का शव फंदे पर लटकते मिली। मामला राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना क्षेत्र का है।

सुबह दोस्तों को भेजा था गुड मॉर्निंग मैसेज

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर जिले की रहने वाली केसर गोदारा (24 वर्ष) राजनांदगांव के पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने सुबह करीब 6 बजे उसने अपने वाट्सएप ग्रुप में दोस्तों को गुड मॉर्निंग मैसेज किया। सुबह 10 बजे से टर्मिनल एग्जाम होने थे, सभी साथी विद्यार्थी एग्जाम देने पहुंचे। लेकिन केसर एग्जाम हाल नहीं गई।

परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रा केसर के दोस्त उसके रूम में पहुंचे। तब उन्होंने केसर को फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी गई। जहां से पुलिस सूचना दी गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कमरे में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

जांच में जुटी पुलिस

लालबाग पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की छात्रा का शव कमरे के पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली है। चूंकि कमरा अंदर से बंद था, तो प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पंचनामा के बाद शव को उतारा गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है, उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

स्टोर रूम में मिली छात्रा की लाश, मामला संदिग्ध, सुसाइड नोट में आए चौकाने वाले खुलासे

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल