हथियारबंद नकाबपोशों का आतंक: दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश, सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार, CCTV कैमरे भी तोड़े

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में फार्म हाउस में धावा बोलते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक प्रतिमाएं और नकदी पार कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंच मच गय। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम लिमतरी स्थित जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस संचालिका संगीता जैन ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ग्राम लिमतरी स्थित जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस में बने मकान में परिवार का कीमती सामान रखा हुआ था। पति प्रमोद जैन के निधन के बाद वह शहर स्थित निवास में रहती हैं और समय-समय पर फार्म हाउस की देखरेख के लिए आती-जाती हैं।

बताया जा रहा है कि 1 जून की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच 3 से 6 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ फार्म हाउस में घुस आए। बदमाशों ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ा, फिर घर के भीतर रखी अलमारी को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे कीमती सामान को लूट लिया।

जेवरात और नकद पार

चोरी किए गए सामान में सोने की अंगूठी, लगभग दो तोला वजनी सोने की मूर्ति, चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, चांदी का लोटा, चांदी के सिक्के तथा करीब 1.50 लाख रुपये नकद शामिल हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

सबूत मिटाने की कोशिश, CCTV कैमरे भी तोड़े

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। हालांकि कैमरे क्षतिग्रस्त करने से पहले उनकी कुछ गतिविधियां रिकॉर्ड हो चुकी थीं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि यदि हथियारबंद नकाबपोशों का इतना बड़ा गिरोह गांव में घुसकर वारदात को अंजाम दे सकता है तो ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था गंभीर सवालों के घेरे में है।

पुलिस जांच में जुटी

चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में आधी रात नकाबपोशों की दहशत, CCTV फुटेज से मचा हड़कंप-VIDEO, पुलिस ने कही ये बात….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button