छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को दिवाली का तोहफा, बढ़ी छुट्टीयां, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

अब दीपावली पर मिलेंगी 6 दिन की छुट्टियां, पहले 6 से 10 नवंबर तक घोषित था अवकाश,

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए दीपावली की छुट्टियों में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने पहले दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक अवकाश घोषित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छुट्टी बढ़ाने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद प्रदेश के स्कूल लगातार छह दिन बंद रहेंगे।

दरअसल, दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि लगातार मिल रही मांग को देखते हुए सरकार ने अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और दीपावली की तैयारियों के लिए एक अतिरिक्त दिन मिल सकेगा।

छह दिन का अवकाश

गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक निर्धारित किया गया था। अब दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ने के बाद 6 से 11 नवंबर तक कुल छह दिन का अवकाश रहेगा।

इस बदलाव के बाद प्रदेश के स्कूलों में दशहरा के पांच दिन, दीपावली के छह दिन और शीतकालीन अवकाश के पांच दिन मिलाकर कुल 16 दिन की छुट्टियां होंगी। दीपावली अवकाश बढ़ने से स्कूली बच्चों को त्योहार के दौरान एक अतिरिक्त दिन की राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : दशहरा-दीपावली, शीतकालीन में कुल 24 दिनों की छुट्टियां, ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिन का, स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल