ब्रेकिंग: सड़क हादसे में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा घायल, एम्स में भर्ती

कार में सवार बेटा, गनमैन और चालक भी आए चपेट में; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। एक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के बंगोली के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के समय कार में उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर भी मौजूद थे।

वाहन चालक को सीने सहित अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद सांसद को बेहतर उपचार के लिए रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चिंता का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने वाहन से रायपुर के लिए रवाना हुई थीं। इसी दौरान खरोरा के पास बंगोली क्षेत्र में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोगों को चोटें आईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सांसद की स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे में शामिल वाहनों, टक्कर की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताई चिंता, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी चिंता जताई। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी हादसे में घायल सांसद सहित अन्य लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: 9 लोगों की मौत, तीन मासूम बच्चे भी शामिल; तीज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल