भीषण सड़क हादसा: 9 लोगों की मौत, तीन मासूम बच्चे भी शामिल; तीज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे सहित महिलाएं शामिल है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी तीज त्योहार में शामिल होने छत्तीसगढ़ से नागपुर जा रहे थे। इस दौरान लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास यह हादसा हो गया। घटना महाराष्ट्र के भंडारा जिले का है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र में महिलाएं एवं अच्चे नागपुर तीज त्योहार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वे सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उनका वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, राजमार्ग पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कई लोग वाहन में फंसे

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। राहत एवं बचाव के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन को बाहर निकालने और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद भी ली गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जबकि घायलों को उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में तीन मासूम बच्चे

हादसे में तीन छोटे बच्चों की भी जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में धैर्य रूपेश उइके (4 वर्ष) और स्वीटी रूपेश उइके (6 वर्ष) शामिल हैं। तीसरे बच्चे की पहचान की जा रही है। मृतकों में कवर्धा जिले के लोहारा और बांधटोला क्षेत्र तथा खैरागढ़ जिले के चिचोला क्षेत्र के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य भी शामिल हैं।

सात मृतकों की पहचान, दो की पहचान बाकी

प्रारंभिक सूची में मृतकों में जंबाई रामावतार वर्मा, भांडेवाड़ी नागपुर, मीनाक्षी राजकुमार वर्मा लोहारा छत्तीसगढ़, धैर्य रूपेश उये (4 वर्ष) चिचोला, खैरागढ़, स्वीटी रूपेश उइके (6 वर्ष) चिचोला खैरागढ़, गायत्री रूपेश उइके (30 वर्ष) चिचोला खैरागढ़, गणेशिया अरावत पटेल (22 वर्ष) बांधटोला कवर्धा, सरिता विजय वर्मा (30 वर्ष) लोहारा कवर्धा बताया जा रहा है, जबकि दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ से नागपुर जा रहे थे यात्री

बोलेरो वाहन में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से लोग सवार थे और वे तीज त्योहार में शामिल होने नागपुर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद स्थित स्पष्ट होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंगः हाइवा-ट्रक की भीषण टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, जेसीबी से निकाला गया शव, 2 किमी दूर तक गूंजा धमाका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button