भैसामुड़ा में 12 सितंबर को होगी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेंगे 7001 रुपए और शील्ड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा विकासखंड के ग्राम भैसामुड़ा में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 12 सितंबर को ग्राम भैसामुड़ा में होगी। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए चार स्थानों के लिए पुरस्कार और शील्ड रखे गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7001 नगद राशि के साथ स्व. सोमेश्वर यादव की स्मृति में शील्ड प्रदान की जाएगी। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5001 तथा स्व. हुमेश्वर ठाकुर की स्मृति में शील्ड दी जाएगी। तृतीय स्थान के लिए 3001 और स्व. भागीरथी कंवर की स्मृति में शील्ड रखी गई है। वहीं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2001 तथा स्व. मेहत्तर सिंह ध्रुव की स्मृति में शील्ड प्रदान की जाएगी।
आयोजन को लेकर ग्राम समिति द्वारा प्रतियोगिता की आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 300 निर्धारित किया गया है। फाइनल मुकाबले के दिन खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।
प्रतियोगिता को लेकर कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं। खेल के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी खिलाड़ी की स्वयं की होगी। किसी खिलाड़ी के नशे की हालत में पाए जाने पर पूरी टीम को प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा। विवाद की स्थिति में आयोजन समिति का निर्णय सर्वमान्य रहेगा। वहीं निर्णायक का निर्णय भी अंतिम माना जाएगा।
ग्राम भैसामुड़ा में आयोजित होने वाली यह रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी। आयोजन समिति ने कबड्डी टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल प्रेमियों से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गरियाबंद के दो खिलाड़ियों का चयन, शुभचिंतकों ने दी बधाई











