राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में गरियाबंद के दो खिलाड़ियों का चयन, शुभचिंतकों ने दी बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 10 सितंबर को स्थानीय बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिले के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले के 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर गरियाबंद के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

14 वर्ष बालक वर्ग में एंजेल्स एंग्लो हाई स्कूल, गरियाबंद के छात्र कुशाग्र सोम तथा 17 वर्ष बालिका वर्ग में कुमारी पद्मिनी साहू का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक सरगुजा जिले में किया जा रहा है, जिसमें संभाग स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे।

शुभचिंतकों ने दी बधाई

दोनों खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवार, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताया गया कि कुशाग्र सोम एवं पद्मिनी साहू के परिवार शुरू से ही खेलों के प्रति आकर्षित रहे हैं और बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं।

राज्य एवं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में स्कूल कोच महेंद्र सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त पीटीआई संघ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर ने शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेल दिवस पर गरियाबंद में दिखा खिलाड़ियों का जुनून, विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता-उपविजेता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button