फिंगेश्वर ब्रेकिंग: दादा पर जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने पोते पर लगाए गंभीर आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक पोते ने अपने ही दादा पर डंडे से बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर पहुंचाया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।
डंडे से मारपीट का आरोप
जानकारी के अनुसार, घायल बुजुर्ग की पहचान ग्राम सिर्रीखुर्द निवासी ओमकार सोनी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि नवीन सोनी ने शराब के नशे में अपने दादा के साथ मारपीट की। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। फिंगेश्वर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, मारपीट के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पहले भी मारपीट करने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी नवीन सोनी पहले भी परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और हमला करने की कोशिश कर चुका है। बताया गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और बाहर आने के बाद फिर विवाद करने लगा था।
आरोपी के चाचा भीमलाल सोनी के अनुसार 31 मई 2026 को नवीन सोनी मुर्गी काटने वाले हथियार के साथ घर में घुसा था और परिवार के सदस्यों पर हमला करने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











