धरसींवा में 3.20 किलोमीटर लंबी सड़क का हो रहा फोरलेन निर्माण, आवागमन होगा सुगम

चरौदा–धरसींवा मार्ग के चौड़ीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, यातायात होगा और सुरक्षित एवं व्यवस्थित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर जिले के महत्वपूर्ण चरौदा–धरसींवा मार्ग का चौड़ीकरण कर फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 3.20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से धरसींवा विकासखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

चरौदा–धरसींवा मार्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मार्ग पूर्व में रायपुर–बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा रहा है। धरसींवा विकासखंड मुख्यालय के विभिन्न शासकीय कार्यालय इस मार्ग के दोनों ओर स्थित हैं। इसके साथ ही मुख्यालय की प्रमुख आवासीय बसाहट भी इसी मार्ग के आसपास विकसित हुई है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यात्रियों का इस मार्ग से आवागमन होता है।

इस मार्ग से रायपुर–कवर्धा, रायपुर–सिमगा एवं रायपुर–बिलासपुर मार्गों पर संचालित यात्री बसों के साथ ही भारी एवं हल्के वाहनों का भी आवागमन होता है। यातायात के बढ़ते दबाव और सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने वाले ग्रामीणों, यात्रियों एवं स्थानीय निवासियों को परेशानी होती थी। सड़क के चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होने के साथ ही क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा।

7-7 मीटर चौड़ी बीटी सड़क

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विशाल त्रिवेदी ने बताया कि चरौदा–धरसींवा मार्ग पर फोरलेन बिटुमिनस (बीटी) सड़क निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। निर्माण कार्य के अंतर्गत डिवाइडर के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी बीटी सड़क बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त मार्ग के दोनों ओर 1 मीटर चौड़ी एवं 1 मीटर गहरी नालियों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। सड़क के दोनों ओर 1.50 मीटर चौड़ाई के सीसी शोल्डर भी बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने से बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या कम होगी। वहीं, डिवाइडरयुक्त चौड़ी सड़क से वाहनों का आवागमन अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

चरौदा–धरसींवा मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद धरसींवा विकासखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। शासकीय कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी तथा यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के संचालन में सुविधा बढ़ेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से यातायात का दबाव कम करने और दुर्घटनाओं की आशंका घटाने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मार्ग के निर्माण से न केवल स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि धरसींवा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों, व्यापार एवं समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बालिका शौचालय निर्माण में मिली खामी, घटिया कॉलम तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल