नवापारा बिजली बंद सूचनाः कल 23 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में 6 घंटे बिजली रहेगी बंद, विभाग ने जारी किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसके चलते शुक्रवार 23 अक्टूबर को नवापारा शहर के कई वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, 11KV सिंधी कॉलोनी फीडर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा। इससे जुड़े क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली
विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दीपावली पूर्व रखरखाव कार्य के लिए शुक्रवार को 11KV सिंधी कॉलोनी फीडर बंद रहेगा। विभाग ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव किया जा सकता है।
इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
फीडर बंद रहने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गोबरा बस्ती, गोकुलधाम कॉलोनी, रायपुर रोड, महिंद्रा शोरूम, काबरा टाइल्स, अग्रवाल हाउस, कुशल विहार कॉलोनी, हेमंत होंडा शोरूम, छल्लानी पेट्रोल पंप और विशाल मेगा मार्ट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा सुभाष चौक से शिव चौक, शीतलापारा पानी टंकी से सुरेंद्र सोनी के घर तक, नगर पालिका, नल घर चौक, काली मंदिर क्षेत्र, गोड़पारा, सरकारी अस्पताल, शांति चौक, जागृति चौक, सिंधी कॉलोनी और बागदेही पारा एवं इंटेकवेल, गंगा सॉ मिल, काका हौजियारी, तर्री रोड, कांदा डबरी, कुलेश्वरनाथ कॉलेज, कॉलेज के पीछे का क्षेत्र, विवेकानंद नगर, तर्री, गणेश रईस मिल, पुट्टी फैक्ट्री और बंगानी ब्रिक्स तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है। विभाग ने रखरखाव कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











