नवापारा-राजिम सहित अंचल के अलग-अलग क्षेत्रों में 6 नवंबर तक बिजली सप्लाई रहेगी प्रभावित, देखिए पूरी सूची

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा शहर सहित अंचल के दर्जनों गांव के अलग-अलग क्षेत्रों में 15 अक्टूबर से 6 नवंबर तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसे लेकर विद्युत विभाग ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेंगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि 33 केव्ही एवं 11 केव्ही लाइनों एवं उपकेंद्र में दीपावली पूर्व रखरखाव एवं सुधार कार्य का काम होगा। जिसके चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं कार्य पूरा होते ही चार बजे के बाद बिजली की सप्लाई शुरू की जाएगी। आवश्यकता अनुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है। जिसमें पारागॉव फीडर, अभनपुर फीडर, राजिम फीडर, दुलना, पटेवा, मानिकचौरी तर्री आदि फीडर शामिल है।
देखिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











