10 माह के मासूम को 1.80 लाख रुपये में बेचने का आरोप, मां समेत 5 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 10 माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया है। मामले में बच्चे की मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
जानकारी के अनुसार, कुनकुरी निवासी लक्ष्मी बाई ने 12 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पुत्र शंकर चौहान को पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शंकर, यशोदा यादव के साथ रहता था। यशोदा ने 18 दिसंबर 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया था। आरोप है कि बच्चे को मार्च 2026 में बेच दिया गया। शिकायत के आधार पर कुनकुरी थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ मासूम
जांच के दौरान पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी सुकरू आलम उर्फ बंगाली (43 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बच्चे को पश्चिम बंगाल निवासी शेख अलविन (52 वर्ष) तक पहुंचाने की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि शेख अलविन ने पूछताछ में बताया कि उसने मार्च 2026 में बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था और उसे अपनी बेटी को दे दिया था।
मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने टीम ने बच्चे को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में लिया। इस मामले में बच्चे की मां यशोदा यादव, सुकरू आलम उर्फ बंगाली, शेख अलविन, निर्मला तिर्की और फूलकुंवारी यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 81 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 143(4) एवं 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़ेबच्चे की खरीद-फरोख्त
तीन माह की मासूम की संदिग्ध मौत: माता-पिता पर हत्या का आरोप, दोनों गिरफ्तार











