राजिम ब्रेकिंग : तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला घायल, एंबुलेंस की लेटलतीफी से लोगों में आक्रोश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक को भी चोट आई है। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, लेकिन घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम गरियाबंद मार्ग में ग्राम पोंड (पांडुका) के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार गिर गए। वहीं बाइक के पीछे बैठी वृद्ध महिला का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि सूचना के बाद भी मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस वाहन। घायल सड़क किनारे तड़पते रहे। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। करीब सवा घंटे के बाद एंबुलेंस वाहन पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को गरियाबंद इलाज के लिए ले जाया गया।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में गिरी, भूतेश्वर से लौटते समय हुआ हादसा, कार सवार नवापारा के रहने वाले

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल