PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीएससी (PSC) परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयुषी उर्फ खुशी कुर्रे बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी।
जांच में खुली प्रेम संबंधों की परत
पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आयुषी का गांव के ही निवासी दीपक कुमार खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे दीपक छात्रा के कमरे से बाहर निकला था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि दीपक के कमरे से जाने के बाद आयुषी ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया।
दूसरी युवती से बातचीत बनी विवाद की वजह
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दीपक खाण्डे किसी अन्य युवती से भी बातचीत कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार इस विवाद से छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान थी। बताया जा रहा है कि प्रेमी की गतिविधियों से आहत होकर आयुषी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने कमरे में फांसी लगा ली।
जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
मामले की विस्तृत जांच और साक्ष्यों के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
छात्रा ने की आत्महत्या, देर रात तक करती रही पढ़ाई, सुबह फंदे से लटके मिला शव











