प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक की पीट-पीटकर हत्या, जंगल में फेंकी लाश, संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गांव किनारे एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने प्रेमिका से मिलने गया था। इस बात की भनक परिजनों को लग गई। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या कर दी, फिर लाश गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। मामले में पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के चिल्हाटी गांव के पास एक युवक की खुन से सनी हुई लाश मिली। सुबह एक चारवाहे ने लाश देख जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीण और पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान टीकाराम केंवट (25) के रूप में हुई है, जो बलौदा बाजार का रहने वाला था। पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जांच में जुट गई।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था टीकाराम 

जांच के दौरान पता चला कि टीकाराम शनिवार को अपने दोस्त दीपक वर्मा के साथ जांजगीर-चांपा के डिगोरा गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस दौरान युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों को बुलाकर टीकाराम की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर दीपक के साथ भी मारपीट की। लेकिन दीपक जान बचाकर भाग निकला। इस दौरान उसका मोबाइल रास्ते में गिर गया था।

पुलिस का कहना है कि मृतक टीकाराम की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को पचपेड़ी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया और भाग गए। पुलिस को युवती के पिता के साथ ही उसके भाई और जीजा समेत कुल पांच लोगों पर हत्या करने का संदेह है। पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

तालाब में तैरता मिला था शव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामूली सी बात के लिए उतार दिया मौत के घाट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल