घर के आंगन में मिला युवक का शव, सीने पर चोट के निशान, पास में मिला सिलबट्टा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घर के आंगन में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सीने पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास सिलबट्टा भी मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवक के सीने पर सिलबट्टा से कई बार हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के कतरापाली निवासी ओमप्रकाश कुर्रे (30) का शव सोमवार की सुबह उसके घर के आंगन में मिला। वह रात में आंगन में जमीन पर सोया था। सुबह परिजनों ने उसे मृत देखा तो डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मामला संदिग्ध लगने पर तमनार थाना प्रभारी को सूचना दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को मौके से सिलबट्टा मिला है। आशंका है कि युवक के सीने पर उसी से कई बार वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, पड़ोसी से 10 साल से था अवैध संबंध, हत्या की ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल