नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मारते हुए घर में घुसा, कार क्षतिग्रस्त, घर की दीवार गिरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने कार को टक्कर मारते हुए घर में घुस गया। इस हादसे में घर में मौजूद परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन नवापारा से रायपुर की ओर जा रहा था। रात करीब 11.35 बजे गुरुद्वारा के पास ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए घर में घुस गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घर के सामने की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के वक्त परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे। वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंगः पैसे को लेकर विवाद, दो युवकों को चाकू मारा, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल