नवापारा ब्रेकिंग : सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, समाज के लोगों ने किया थाना का घेराव, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) नवापारा :- नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ सोशल मीडिया में एक युवक द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सिंधी समाज के लोग नवापारा थाना पहुंचे। समाज के लोगों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर थाने का घेराव कर दिया।

जानकारी के अनुसार नवापारा के रहने वाले युवक हर्षित जैन ने सोशल मीडिया में सिंधी समाज की युवती को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की। इस पोस्ट को लेकर नाराज सिंधी समाज के लोगों ने नवापारा थाना पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी के युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान श्री पुज्य सिंधी समाज के अध्यक्ष अनिल जगवानी, धनराज मध्यानी, समाज के टीकम साधवानी, आकाश मखीजा, भरत नागवानी, आलोक अठवानी , अतुल सुंदरानी, राकेश जगवानी, सुंदर पंजवानी, ईश्वर जगवानी, मूलचंद नरवानी, सुरेश जगवानी, बृजलाल सेवानी, गोंविदराम, लालचंद मेघवानी , आलोक राजपाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

बता दें कि 4 दिन पहले सिंधी समाज ने थाने में शिकायत की थी कि युवक हर्षित ने समाज की लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी की थी।मामले के शिकायत के बाद भी युवक ने दोबारा टिप्पणी कर दी। वहीं पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर नाराज सिंधी समाज नवापारा थाने का घेराव किया और टीआई पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए है।

पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष अनिल जगवानी का कहना है कि समाज के युवतियों के विरुद्ध की गई टिप्पणी से सिंधी समाज नाराज है। युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं जाती तो आक्रोशित समाज के लोग द्वारा चक्काजाम किया जाएगा।

थाने मे  मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में पुलिस ने आरोपी हर्षित जैन के विरूद्ध धारा 153ए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। मामले को लेकर प्रदेश के अन्य जगहों पर भी समाज द्वारा ज्ञापन प्रस्तुत किया जा रहा है ।

 News Updated

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

अन्य खबर भी पड़े 

राजिम ब्रेकिंग: यात्री बस ने साइकिल सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल