बाप को मारकर पेड़ पर लटका दिया: बुजुर्ग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, वजह जान चौक जाएंगे आप…

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में 4 दिन पहले हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके 2 बेटों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि बुजुर्ग झाड़-फूंक करता था, इसलिए लोग उन्हें ताने मारा करते थे। इसलिए आरोपियों ने अपने चचेरे भाई और दोस्त के साथ मिलकर बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की। फिर पेड़ पर फंदे से उसके शव को लटका दिया था। मामला कांकेर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी को घोटिया निवासी दरियाव कुमेटी(70) की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। उसके एक दिन पहले वह रात को अपने खेत के पास बने मकान में पत्नी और मां के साथ सो रहा था। उसी वक्त नकाबपोश बदमाश उसे घर से उठाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। अगले दिन परिजनों ने ही उसकी लाश देखी थी। जिसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी। तब से पुलिस इस केस में जांच कर रही थी।
बताया गया कि बुजुर्ग के शरीर में काफी चोट के निशान मिले थे। इसी वजह से पुलिस हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग का उसके बेटों से कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के बेटों को हिरासत में लिया था। मगर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया था। बाद में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तब उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पैसों को लेकर भी था विवाद
आरोपी तुरसेन कुमेटी और नरसिंह कुमेटी ने पुलिस को बताया कि पिता जी झाड़-फूंक करते थे। इसलिए लोग हमें ताने मारते थे। कुछ दिन पहले धान बेचने का पैसा भी आया था। हमने उनसे पैसे मांगे। मगर उसने पैसे देने से इनकार कर दिया था। जिसके चलते हमारा विवाद भी हुआ। लेकिन लोग हमें आए दिन ताने मारते थे। इसलिए हम लोगों ने मिलकर पिता को मारने का प्लान बनाया था। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन हमने अपने चचेरे भाई जय कुमेटी और दोस्त सनत दुग्गा को भी बुलाया था। इसके बाद हम रात को खेत वाले घर गए और वहां से हमने दरियाव को उठाया और पेड़ की तरफ ले गए। वहां हमने लाठी-ंडंडे से उसे बेदम पीटा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर में जाकर सो गए थे।
4 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने बताया किसी को पता नहीं चले। इसलिए हम लोग सुबह तक घर पर ही थे। उसी दौरान हमारी मां ने हमें इस बारे में जानकारी दी थी। पुलिस को भी पता नहीं चले। इसलिए हम लोगों ने ही पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी की निशानदेही पर 2 और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।
गरियाबंद में तांत्रिक की हत्या

गरियाबंद में तांत्रिक की हत्या: आरोपियों ने पैरावट में छुपाया शव, भूत-प्रेत भगाने दिए थे 65 हजार रूपए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film