भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने ग्राम खिसोरा में की बड़ी घोषणाएं, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में पहुंचे। उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल में समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं राज्य गीत ‘‘अरपा पैरी के धार’’ से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
ग्राम खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं:-
1. मगरलोड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का सप्ताह में दो दिन लिंक कोर्ट प्रारंभ करेंगे।
2. खिसोरा में हाई स्कूल का निर्माण किया जायेगा।
3. खिसोरा के बस्तीपारा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
4. खिसोरा बाला तालाब का सौन्दर्यीकरण करवाया जायेगा।
5. खिसोरा में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति हेतु नया भवन बनवायेंगे।
6. करेलीबड़ी को उप तहसील का दर्जा दिया जायेगा।
7. ग्राम पंचायत मोतिमपुर में सामुदायिक भवन निर्माण करवाया जायेगा।
8. सिंगपुर क्षेत्र के बुढ़ीगढ़ पर्यटन स्थान में सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की जायेगी।
9. ग्राम पंचायत सिंगपुर में देवगुड़ी निर्माण व मरम्मत कार्य किया जायेगा।
10. खिसोरा मैदान में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film