जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, बदबू आने पर खुला राज, शव की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। मामला बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत गंजडीह गांव का है।
बदबू से खुला राज
जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को जंगल की ओर से तेज दुर्गंध महसूस हुई। संदेह होने पर जब लोगों ने आसपास खोजबीन की, तो उन्हें अंदर झाड़ियों के बीच एक सड़ी-गली लाश दिखाई दी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संजारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की।
शव की पहचान अब तक नहीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को भी बुलाया गया। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, शव की स्थिति बेहद खराब होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौके का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित एंगल से जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग : जंगल में मिला लापता युवक का शव, इस बात की आशंका, पुलिस जुटी जांच में











