नवापारा ब्रेकिंग: भूसा से भरा तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलटा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और कंडक्टर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नवापारा-कुरूद मार्ग पर ग्राम दुलान मोड़ के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि भूसा से भरा ट्रक कुरूद की ओर से नवापारा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दुलना-पटेवा तिराहे के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार के चलते ट्रक सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया और सड़क से नीचे जा गिरा।
मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद ट्रक में भरा भूसा फैल गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक चालक को कई जगहों पर चोटें आई हैं, जबकि कंडक्टर को मामूली चोट लगी है। दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घटना की शिकायत पुलिस में नहीं दी गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1











