फिंगेश्वर ब्रेकिंग: तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत: गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दो युवकों के पैर फ्रैक्चर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– फिंगेश्वर क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां बुधवार को तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दो युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और दोनों के पैर फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई है। वहीं एक महिला और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं। तीसरी मोटरसाइकिल से टकराने वाले व्यक्ति को मामूली चोट लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुभाठा निवासी एक महिला और एक युवक बेलर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर बोड़की निवासी तोमलेश दीवान और दौलत दीवान चरौदा से बोड़की की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि चरौदा मुक्तिधाम के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही तीसरी मोटरसाइकिल से भी जा टकराए। तीसरी बाइक पर कौन्दकेरा निवासी एक व्यक्ति सवार था, जिसे हादसे में मामूली चोटें आने की जानकारी है।
दो युवकों के पैर में गंभीर चोट
हादसे में तेंदुआभाठा निवासी महिला और युवक तथा बोड़की निवासी तोमलेश दीवान और दौलत दीवान घायल हुए हैं। इनमें तोमलेश दीवान और दौलत दीवान के पैरों में गंभीर चोट आई है। दोनों के पैर फ्रैक्चर बताई जा रही है। वहीं तेंदुआभाठा निवासी महिला के पैर में भी गंभीर चोट बताई जा रही है, जबकि उसके साथ मौजूद युवक को भी चोटें आई हैं।
112 और 108 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों की मदद करते हुए तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही 112 और 108 की दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर ले जाया गया।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। पुलिस की जांच और घायलों से मिली जानकारी के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











