राशन कार्ड धारको को 30 जून तक करना होगा ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :- खाद्य विभाग की ओर से सरकारी राशन दुकानदारों को एक आदेश जारी किया गया है, इस आदेश से राशन दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग ने 30 जून तक राशनकार्ड के सभी सदस्यों का e KYC वेरिफिकेशन करने का आदेश जारी किया है।
अब इस माह दुकानदार को राशन भी बांटना है, और आधार लिंक भी करना है। साथ ही बायोमेट्रिक्स वेरिफिकेशन को भी पूरा करना है। बताया जा रहा है कि इस आदेश का प्रदेश के राशन दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया है।
छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता संघ की ओर से खाद्य संचालक को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि e KYC का काम या तो च्वाइस सेंटर से कराया जाए, नहीं तो पीडीएस संचालकों को इस काम के लिए अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। राशन दुकानदार कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिसकी उम्र 70 से ज्यादा है उनके थंब इंप्रेशन काम नहीं कर रहे हैं और उनके पास आई स्कैनर जैसी मशीन नहीं है। फिर e KYC वेरिफिकेशन का काम कैसे पूरा होगा।
राशन दुकानदारों का कहना है कि पूरे महीने में किसी तरह राशन वितरण हो पाता है। अगर हर राशनकार्डधारी पूरा परिवार के साथ आधार वेरिफिकेशन करने पहुंचेगा तो e KYC कब होगा, और राशन का वितरण कब होगा। हालांकि, विभाग के आदेश के बाद प्रदेश में e KYC का काम शुरू हो गया है, लेकिन रायपुर के ज्यादातर पीडीएस दुकानों पर फिलहाल राशन वितरण का ही काम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल