भीषण सड़क हादसा: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई हाईवा, 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक हाईवा का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक 5 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना भाटापारा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे भाटापारा बस स्टैंड के पास गिट्टी से भरे हाईवा का ब्रेक फेल हो गया। जिससे हाइवा चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सबसे पहले एक मेटाडोर को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइड से गुजर रही कार और मिनी ट्रक भी उसकी चपेट में आ गए।इसके अलावा हाईवा ने एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी। हादसे में ई-रिक्शा चालक रामसाय साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रामसाय की रास्ते में ही मौत हो गई। इधर हाईवा चालक टक्कर मारने के बाद गाड़ी में ही फंस गया था, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से निकाला। उसे भी भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि हाईवा चालक की हालत काफी गंभीर है, इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका है। पुलिस का कहना है कि अभी ये पता नहीं चला है कि हाईवा चालक गिट्टी लेकर कहां से आया है और कहां जा रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे में 4-5 लोग घायल हुए है ,उन्हें मामूली चोंट आई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल