घर में घुसकर महिला से रेप : पकड़े जाने के बाद थाने में खाया बल्ब, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दुष्कर्म के एक आरोपी ने थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपी का ईलाज कराने के बाद जेल भेज दिया है। दरअसल भिलाई सुपेला निवासी एक युवक ने शनिवार की रात को खम्हरिया में एक महिला के घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। महिला अपने घर पर सो रही थी। तभी आरोपित वहां पहुंचा और उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने स्मृति नगर चौकी में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के उड़े होश
पुलिस ने आरोपी युवक यश गोड़ को चौकी में बैठाया था। दोपहर में वो बाथरूम में गया और वहां रखे बल्ब के कांच को खा लिया। इसके बाद वो बाथरूम में गिरकर झटपटाने लगा। चीख सुनकर पुलिस अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। पुलिस उसे फौरन लेकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसकी जांच की और बताया कि कांच से सिर्फ जीभ कटी है। उपचार के बाद आरोपी को पुलिस उसे न्यायालय लेकर गई। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जेल से जाने से बचने किया नाटक
इस घटना को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने जेल से जाने से बचने के लिए ये सब नाटक किया होगा। पुलिस ने बताया कि देवार बस्ती सुपेला निवासी आरोपित यश (30) ने शनिवार की रात को खम्हरिया निवासी एक 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म किया था।
घर में घुसकर महिला से रेप
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जबरिया घर में प्रवेश करने और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया। दोपहर में उसे कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान आरोपित शौच करने के बहाने से बाथरूम में गया और वहां रखे पुराने बल्ब की कांच को खा लिया। कांच से जीभ कटने से उसके मुंह से खून निकलने लगा और वो बाथरूम में ही गिरकर झटपटाने लगा। पुलिस उसे फौरन लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका उपचार किया गया।
नशे में धुत था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपराधी किस्म का और नशे का आदी है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तब भी वो नशे में धुत था। इसी के चलते पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ऐसा नाटक किया होगा। बहरहाल आरोपी खतरे से बाहर है, उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film