गरियाबंद कलेक्टर ने प्रवेश परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को किया सम्मानित, 33 विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हासिल की सफलता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश परीक्षा में चयनित बच्चों को सम्मानित किया।

कलेक्टर श्री उइके ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में उन्हें मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के समर्पित प्रयासों और मार्गदर्शन को भी दिया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, हितेश्वरी बाघे सहित अन्य अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलाकांत यादव ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी सत्रों में भी विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों तक पहुंचाने के लिए विद्यालय परिवार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

विद्यालय के कुल 33 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। इनमें चिकित्सा क्षेत्र के प्रवेश परीक्षा नीट, बीएससी नर्सिंग एवं फार्मेसी में 16 विद्यार्थियों ने, इंजीनियरिंग एवं डिजाइन क्षेत्र के जेईई मेन्स में 4 विद्यार्थियों ने एवं एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (एनसीईटी-आईटीईपी) के बीए-बीएड पाठ्यक्रम में 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इस दौरान सहायक आयुक्त लोकेश पटेल तथा विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में 24 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प, 439 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button