प्यार की दर्दनाक दास्तां: प्रेमी की मौत का गम नहीं सह सकी प्रेमिका, सदमे में कर ली आत्महत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मोहब्बत की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है। जहां सड़क हादसे में प्रेमी की मौत का गहरा सदमा उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका बर्दाश्त नहीं कर सकी और महज दो दिन बाद उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। यह दर्दनाक घटना सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले वीरपाल नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। प्रेमी की अचानक मौत के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद से वह बेहद शांत रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी।
रविवार (19 जुलाई) को युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में सदमे की बात आई सामने

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवती अपने प्रेमी की मौत से गहरे मानसिक आघात में थी। प्रथम दृष्टया इसी सदमे के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव या गहरे सदमे से गुजर रहा हो तो उसे अकेला न छोड़ें और समय रहते परिजनों, करीबी लोगों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद जरूर लें।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











