धान से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर-हेल्पर की मौत; एक अन्य घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धान लेकर जा रहा एक ट्रक नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना दरभा थाना क्षेत्र में कोलेंग नाले के पास की है।
मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, नाले में ट्रक
जानकारी के अनुसार ट्रक जगदलपुर से धान लोड कर दरभा होते हुए सुकमा की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3 बजे कोलेंग नाले के पास मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सीधे नाले में जा पलटा। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ट्रक पलटने से धान के बोरे चारों ओर बिखर गए थे।
इस दुर्घटना में चालक चेतन लाल ठाकुर (32) और हेल्पर संजय सेठिया (35) ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल अवस्था में मिला, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: भूसा से भरा तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलटा











