सराफा व्यापारी की हत्या और लूट के आरोपी गिरफ्तार: सामने आए कई चौकाने वाले खुलासे, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सराफा व्यापारी की हत्या और लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में दुर्ग पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक एक आरोपी सौरभ कुमार सिंह भाजपा सांसद का भतीजा है, आरोपी खुद को औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह का भतीजा बताया है। मुख्य आरोपी पहले भी दो मर्डर कर चुके अभिषेक झा सिर्फ लूट के इरादे से वहां गए थे। सौरभ और अभय कुमार उर्फ बाबू ने शराब के नशे में गोली मारी थी।
मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक झा 22 अक्टूबर 2021 को रायपुर जेल से फरार हुआ था। वह यहां हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। कुछ महीने पहले ही सौरभ और अभय कुमार उर्फ बाबू से उसकी पहचान हुई थी। तीनों ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया। अभिषेक ने उन्हें बताया कि रायपुर के आसपास कुछ एरिया को वह अच्छे से जानता है, और वहां लूट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद उन लोगों ने रायपुर में मिलने का प्लान बताया। 18 अक्टूबर को अभिषेक कार से रायपुर पहुंचा। उसके साथ उसका ड्राइवर आलोक कुमार भी था। यहां सौरभ और अभय कुमार झारखंड से पहुंचे। चारों ने मिलकर कई दिन तक रैकी की।
रायपुर और आसपास के कई सराफा दुकानों को उन्होंने देखा, लेकिन वहां काफी भीड़ रहने से वह लोग अमलेश्वर आ गए। यहां तिरंगा चैक स्थित बजरंग कॉम्पलेक्स में सुरेंद्र सोनी की समृद्धि ज्वेलर्स काफी खाली दुकान दिखी। इसके बाद इन्होंने एक दिन दुकान की निगरानी किए। 20 अक्टूबर को दोपहर सौरभ कुमार और बाबू बाइक से सुरेंद्र सोनी की दुकान गए। वह लोग शराब के नशे में थे। उनका कहना है कि उन्होंने सुरेंद्र सोनी का सिर पटका तो वह चिल्लाया। इससे वह लोग घबरा गए और उसके ऊपर एक के बाद एक कई फायर कर दिए।
बिहार से मिले थे हथियार
आरोपी अभिषेक झा जिस देशी कट्टे से फायरिंग किया, वह उसे बिहार में एक दोस्त ने दिया था। बिहार में आज भी इस तरह के हथियार मिलना आम बात है। जब्त कट्टे में एक कट्टा ऐसा था जिसे देखकर एसपी अभिषेक पल्लव ने भी कहा कि ये किसी पिस्टल से कम नहीं है। ऐसा लग रहा मानों किसी आर्म्स फैक्ट्री में उसे बनाया गया हो।
ये है पूरा मामला
राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर भी लूटकर ले गए थे। दोनों बदमाशों ने एकदम करीब से कई गोलियां कारोबारी को मारी। इसके बाद इत्मिनान से जेवर समेटे और दुकान से निकल गए। इन दोनों हत्यारों में से एक युवक का सीधा हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल