नाबालिग ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी: इस बात से था परेशान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो अपने घरवालों के शराब पीने से परेशान था। कई बार उसने परिजनों को समझाया भी था। मगर वे नहीं मानते थे। उल्टा लड़के से ही विवाद किया करते थे। जिससे वह परेशान था। आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली है। मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बजरंग गोड़(16) घासीपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि उसके पिता, भाई और चाचा हमेशा शराब पीकर घर में झगड़ा किया करते थे। इसी बात से बजरंग परेशान था। उसने काई बार उन्हें समझाया भी। मगर वे नहीं मानते थे। रोज घर में आकर उसकी मां से झगड़ा करते थे। पड़ोसियों से भी विवाद कर चुके थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को घर के लोग बाहर गए थे। उधर बजरंग भी घर से निकल गया था। रात को जब सब वापस लौटे तो बजरंग घर पर नहीं था। काफी तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन रविवार सुबह गांव के ही एक पेड़ में उसकी लाश फंदे से लटके हुई मिली। गांव के लोगों ने ही उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।
वहीं परिजनों को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने में ही इस बात का पता चला है कि लड़का घरवालों के शराब पीने से नाराज था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film