ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत; तीसरा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र का है।

नेशनल हाईवे-130 पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1 बजे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार दशगात्र कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे। बाइक पर भिलौनी निवासी चोलाराम साहू (20), पिपरलोड निवासी सागर यादव (19) और बदरा निवासी सूरज यादव (26) सवार थे। तीनों जैसे ही चंद्रखुरी के पास अन्नपूर्णा ढाबा के सामने पहुंचे, उसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में चोलाराम साहू और सागर यादव को गंभीर चोटें आईं और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज यादव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर शव और क्षतिग्रस्त बाइक पड़े होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। सरगांव पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रैक्टर वाहन की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रक और क्रेटा की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत; 3 घायल, ट्रक चालक फरार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button