ट्रक और क्रेटा की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत; 3 घायल, ट्रक चालक फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और क्रेटा कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन युवक घायल हुए हैं। घटना खरोरा थाना क्षेत्र का है।

भटगांव से रायपुर आ रहे थे चारों

ट्रक और क्रेटा की भीषण टक्करजानकारी के मुताबिक, क्रेटा कार (CG 04 QH 6732) में सवार ओमप्रकाश साहू, संजय साहू, शिवम साहू और रामेश्वर केंवट भटगांव से रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंगोली चौक के पास कार और ट्रक (UP 32 JN 2667) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

एक की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

ट्रक और क्रेटा की भीषण टक्करटक्कर में कार सवार चारों युवकों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें शिवम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद खरोरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंगः नवापारा-मगरलोड मार्ग पर ट्रक और हाइवा की भीषण टक्कर, ट्रक चालक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button