शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए संतोष कुमार साहू को मिला आचार्य शिरोमणि सम्मान
शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा वृंदावन हॉल में गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विकासखंड फिंगेश्वर के शासकीय प्राथमिक शाला पितईबंद में पदस्थ शिक्षक संतोष कुमार साहू को रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित समारोह में शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एमजी सतीश कुमार ,पूर्व सचिव शिक्षा आयोग एन के अग्रवाल ,अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स सतीश तौरानी एवं संस्थापक शकुंतला फाउंडेशन स्मिता सिंह के हाथों शिक्षक संतोष कुमार साहू को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो जन सेवा एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रदान किया गया।
उनके इस सम्मान हेतु पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक रोहित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच एल साहू, संकुल प्राचार्य राजेंद्र नाग, संकुल समन्वयक किरन साहू, प्रधान पाठक द्वय चंद्रप्रभा सोनवानी आशा ध्रुव, शिक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, विजय कुमार महोबिया, सुनील कुमार कौशिक, शिक्षिका योगेश्वरी साहू, अराधना नाग, भारती साहू, संकुल केन्द्र बकली के समस्त शिक्षक, गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं रिश्तेदारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











